दुनिया के 11 गजब फैक्ट्स, जिन्हें जानकर जीनियस भी रह जाएंगे हैरान

1/11

इंसान में कई सेंसिज होते हैं, जैसे सूंघना या छूना. ठीक इसी तरह एक अन्य सेंस भी होता है, जिसे प्रोप्रियोसेप्शन (Proprioception) कहा जाता है. ये शरीर के अंगों की स्थिति के बारे में बताता है.
2/11

Monalisa

मोना लीजा की पेंटिंग आज भी दुनियाभर में काफी चर्चित है. इसे इटली के महान आर्टिस्ट लियनार्डो दि विंची ने बनाया था. ये पेंटिंग कई साल तक नेपोलियन बोनापार्ट (Napoleon Bonaparte) के बेडरूम की शोभा बढ़ाती रही थी.
3/11

Model

ब्राजील की केवल पांच फीसदी आबादी ही यहां के रियो ग्रांडे राज्य में रहती है. लेकिन खास बात ये है कि ये वही जगह है जहां से ब्राजील की 70 फीसदी मॉडल्स आती हैं.
4/11

Wives

स्पैनिश शब्द ‘एस्पोसास’ (Spanish Word Esposas) के दो मतलब होते हैं. इस शब्द का इस्तेमाल ‘हथकड़ी’ और ‘पत्नियां’ दोनों को संबोधित करने के लिए होता है.
5/11

Light

जापान में कई ट्रैफिक सिगनल्स पर हरे रंग की लाइट के स्थान पर नीले रंग की लाइट होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पहले चार तरह के ही रंग हुआ करते थे. यहां तब नीले और हरे रंग को एओ कहा जाता था. बाद में फिर हरे रंग के लिए मिडोरी शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा.
6/11

Jogging

गर्म पानी में नहाने से उतनी कैलोरी घटाई जा सकती है, जितनी 30 मिनट तक चलने से घटती हैं. इसके अलावा माउस का बटन दबाकर भी कैलोरी को कम किया जा सकता है. एक कैलोरी घटाने के लिए आपको माउस का बटन एक करोड़ बार दबाना पड़ेगा.
7/11

Giant Bees

नेपाल में ऊंचे पहाड़ों पर स्थित जंगलों में बड़े आकार की मधुमक्खी पाई जाती हैं. इनकी लंबाई 1.1 इंच तक होती है. ये मधुमक्खियां एक खास तरह का शहद बनाती हैं, जिसे खाने से इंसान भ्रम की स्थिति में जा सकता है. ये वो स्थान है, जहां गुरुंग्स प्रजाति के लोग रहते हैं. ये लोग इस शहद को एकत्रित करते हैं. शहद को हैल्यूसिनोजेनिक शहद (Hallucinogenic Honey) भी कहा जाता है.
8/11

Diamond

अगर आपके सामने दो हीरे हैं और आपको पता लगाना है कि इनमें से असली-नकली कौन सा है. तो उसपर सांस छोड़िए, अगर हीरा धुंधला हो जाता है तो वह नकली है. अगर उसपर आपकी छोड़ी गई सांस का कोई फर्क नहीं पड़ता तो वो असली हीरा है.
9/11

Einstein

वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) ने अंतिम समय में जो शब्द कहे थे, उनके बारे में किसी को नहीं पता है. क्योंकि उन्होंने वो शब्द जर्मन भाषा में एक नर्स को कहे थे. जिसे इस भाषा का ज्ञान नहीं था.
10/11

Galileo Galilei

गैलीलियो गैलिली (Galileo Galilei) इटली के महान वैज्ञानिक थे. उन्हें एक महान आविष्कारक भी माना जाता था. उनकी मिडल फिंगर यानी मध्यमिका इटली के फ्लोरेंस शहर में स्थित म्यूजियम ऑफ साइंस में आज भी रखी हुई है.
11/11

Blood

बॉम्बे फिनॉटाइप (Bombay Phenotype) एक ऐसी स्थिति होती है, जब रक्त के कुछ तत्व गायब हो जाते हैं. जिसके चलते इंसान के शरीर में मिक्सड ब्लड टाइप पाया जाता है. इस तरह का रक्त दुनिया में केवल 0.0004 फीसदी लोगों में ही होता है. इसके भंडारण के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है. ताकि जरूरत पड़ने पर इसे ट्रांसफ्यूजन किया जा सके. इसमें सबसे खास बात ये है कि इसे आम रक्त की तरह किसी भी व्यक्ति को ट्रांसफ्यूजन किया जा सकता है.