गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का 4 अप्रैल को 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर राइटर किरन कोट्रियाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 100 से ज्यादा फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभा चुकीं शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 में महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। हलाांकि अभी शशिकला के परिवार की ओर से उनके निधन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

