डीईओ ने दिए निर्देश, सोमवार से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

GPM- सोमवार से अब जिले के सभी स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में डीईओ ने स्कल प्रबंधनों से कहा है कि एक रोस्टर बनाए। जिसके अनुसार बच्चों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ ही स्कूल बुलाया जाए। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन के तहत जरूरी व्यवस्था भी करें। इधर, एक ही दिन में चार मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी संक्रमित हो रहे है। वहीं प्रिंसिपल दंपती भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।