नवरात्रि के 9 दिन उपवास करने के शारीरिक लाभ

तीन दिन नवरात्र व्रत –  अप्रैल 8,9 एवं 10 – 2022*

*🌹यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह सम्पूर्ण  नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है।*
*🌹देवी भागवत के तीसरे स्कन्द में नवरात्रि का महत्त्व वर्णन किया है | मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए देवी की महिमा सुनायी है, नवरात्रि के 9 दिन उपवास करने के शारीरिक लाभ बताये हैं |*

*👉🏻1.शरीर में आरोग्य के कण बढ़ते हैं |*
*👉🏻2.जो उपवास नहीं करता तो रोगों का शिकार हो जाता है, जो नवरात्रि के उपवास करता है, तो भगवान की आराधना होती है, पुण्य तो बढ़ता ही है, लेकिन शरीर का स्वास्थ्य भी वर्ष भर अच्छा रहता है |*
*👉🏻3.प्रसन्नता बढ़ती है |*
*👉🏻4.द्रव्य की वृद्धि होती है |*
*👉🏻5.लंघन और विश्रांति से रोगी के शरीर से रोग के कण ख़त्म होते हैं।*
*🌹नौ दिन नहीं तो कम से कम आख़िरी के 3 दिन तो जरुर उपवास रख लेना चाहिए |*