बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त न साउथ फेम यश की अपकमिंग सुपरस्टार फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ के लिए डबिंग का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। संजय ने ट्विटर पर ‘KGF चैप्टर 2’ के सेट से जो तस्वीरें शेयर किया हैं, उनमें वह अधीरा की भूमिका के लिए डब करते दिख रहे हैं। बता दें कि यश की फिल्म ‘KGF चैप्टर 1’ के सुपरहिट होने के बाद ‘KGF चैप्टर 2’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक इसलिए भी उत्सहित हैं, क्योंकि इसमें संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं और यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।

