पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, डोनेट किए 5 करोड़ रुपये

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच कई सेलेब्रिटीज़ मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय ने इस आपदा में फंसे लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने योगदान की जानकारी दी। उन्होंने लिखा—
“यह मेरी सेवा है, मेरी तरफ से छोटा-सा कॉन्ट्रीब्यूशन है पंजाब की बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे मौका मिला मदद करने का। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।”

अक्षय कुमार हमेशा से ही देश और समाज के लिए मददगार माने जाते रहे हैं। चाहे चेन्नई की बाढ़ हो, कोविड संकट हो या फिर शहीदों के परिवारों की सहायता—अक्षय ने हर बार आगे बढ़कर मदद की है। वह ‘भारत के वीर ऐप’ के जरिए भी शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक सहयोग देते रहे हैं।

पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में लोग अब भी परेशान हैं। ऐसे में अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों का आगे आना प्रभावित परिवारों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *