BREAKING- मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल हुई खत्म,

रायपुर– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हुई वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के संयुक्त मंच प्रतिनिधिमंडल ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है आपको बता दें कि 6 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10 दिसंबर से हड़ताल पर थे। जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की और 3 महीने के भीतर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

10 दिसंबर से लगातार 7 दिनों तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हड़ताल पर डटे हुए थे जिसके बाद 17 दिसंबर से आंगनबाड़ी खुलने लगेंगे…

अध्यक्ष सरिता पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 3 महीने के भीतर हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, उम्मीद है कि सरकार ने जो वादा किया है उसे जल्द पूरा करें इसलिए हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं और 17 दिसंबर से अपने काम पर लौटेंगे..