भिलाई- भाजपा ने समझाइश के बाद भी नहीं मानने वाले जामुल नगर पालिका के 9 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मान मनौव्वल का दौर अब खत्म हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी के 9 कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए समाप्त कर दी है। निष्कासित किए गए लोगों में जामुल के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हरीश वर्मा का नाम भी शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश पत्र जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि नगरीय निकाय चुनाव 2021 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में निष्कासित किया गया है।

