देखिये ट्रेलर- सिनेमाघरों में 24 दिसम्बर को दस्तक देगी रणवीर सिंह की फिल्म- 83

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अच-अवेटेड फिल्म 83 इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 83 की पहली झलक देखने के बाद से ही लोगों ने कह दिया था कि रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव जैसे ही नजर आ रहे हैं और ये फिल्म बॉत्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप जीत कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया था और कबीर खान ने इस दौरान के हर एक इमोशन को पर्दे पर उकेरने की भरपूर कोशिश की है। शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म के जरिए पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को 83 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।