गौरेला पेंड्रा मारवाही- जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां तीर्थ यात्री से भरी बस पलट गई है। इस घटना में 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस की पहुंच गई है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अमरकंटक से घूमकर तीर्थ यात्रियों से भरी बस राजनंदगांव जा रही थी। इसी बीच गौरेला थाना इलाके के करिआम घाट के बस पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस की टीम पहुँच गई है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है बस में 40 यात्री सवार थे। सभी यात्री राजनांदगांव के रहने वाले हैं।

