कांग्रेस ने 3 निकायों में की शानदार जीत

कांग्रेस ने तीन निकायों में शानदार जीत दर्ज कर ली है। बीजापुर के भोपालपट्नम से पहले कोंटा नगर पंचायत और भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।