युवराज सिंह , क्रिकेट की दुनिया मे यह नाम नही बल्कि एक बहुत बड़ी ब्रांड है जिसके चलते सभी लोग इन्हें अच्छी तरह जानते है। युवराज सिंह ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन अभी कुछ समय पहले ही खबर आई है कि युवराज सिंह फिर से क्रिकेट की दुनिया मे बल्ले के साथ वापसी करेगे। बताया जा रहा कि युवराज सिंह आईपीएल के माध्यम से क्रिकेट की दुनिया मे फिर से वापसी करेगे और उसके बाद जल्द ही टीम इंडिया में भी खेल सकते है।

6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे
युवराज सिंह के बारे में बताए तो इन्होंने इंग्लैंड जैसे मजूबत टीम के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। युवराज सिंह ने अभी कुछ समय पहले ही बयान दिया था कि ” वह फिर से क्रिकेट की दुनिया मे वापसी करेगे बहुत जल्द ही” युवराज ने यह बिल्कुल सच कहा था क्योंकि साल 2022 में होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में युवराज सिंह भी खेलते हुए नज़र आएगे। साल 2022 में होने वाले आईपीएल में बहुत सारे बदलाव हुए है जिसके चलते यह आईपीएल सबसे बेहतरीन आईपीएल होने वाला है। इस आईपीएल में 2 नई टीमें जुड़ी है जिसमे एक का नाम अहमदाबाद होगा और दूसरी का नाम लखनऊ होगा।

अहमदाबाद की तरफ से खेल सकते है युवराज सिंह
युवराज सिंह जिस टीम से खेलते हुए नज़र आएगे उस टीम का नाम अहमदाबाद है। आइए आपको इस टीम में युवराज सिंह के किरदार के बारे में बताते है। युवराज सिंह इस साल आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद टीम की तरफ से खेलते हुए नज़र आएगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि युवराज सिंह अहमदाबाद टीम के कप्तान के तौर पर खेलेगे। युवराज सिंह को फिर से बल्ले के साथ देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

