छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को नक्सल ऑपरेशन की कमान संभालते देख बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने उन्हें असली हिरोइन बताया है।
True Blue Blooded Heroines .. #proudindianwomen🇮🇳 https://t.co/tBLv3tlEaK
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) December 28, 2021
दरअसल शिवानी वशिष्ठ नाम के यूजर ने लिखा था बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला IPS के हाथों में @ankidurg मैम। अंकिता मैम वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे बच्चों से भी बहुत प्यार करती है मैम।” इसी ट्वीटर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुद ट्वीट किया था, रवीना टंडन के कमेंट पर खुद आईपीएस अंकिता शर्मा @ankidurg ने आभार प्रकट किया और लिखा, “Thank you so much Ma’am”
2018 बैच आईपीएस अंकिता को प्रदेश सरकार ने नक्सलियों से मोर्चा लेने के लिए बस्तर में तैनाती दी है। अंकिता शर्मा एक जुझारू महिला अधिकारी हैं। वे इस पद तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रदेश की पहली महिला आईपीएस बनने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

