बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। इस खबर ने अर्जुन और मलाइका के फैंस का दिल तोड़ दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के बीच दरार ना आई हो और जल्द ही दोनों इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दें। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैप्शन पढ़ने से पहले ही आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।’

अर्जुन कपूर की तरह मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अर्जुन वाले पोस्ट पर ही हार्ट इमोजी बनाकर ये साफ कर दिया है कि उनकी ओर से भी सब कुछ ठीक है।

