साहित्यकार, आलोचक, प्राध्यापक डा.राजेन्द्र मिश्र का निधन

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकार डाॅ राजेंद्र मिश्र का आज तड़के सुबह 7 बजे निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। रायपुर के छत्तीसगढ़ कालेज में वे प्राध्यापक और प्राचार्य रहे। वे पंडित रविशंकर शुक्ल विवि में स्थापित बख्शी शोधपीठ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होने कई लेखकों और कवियों के कृति पर समीक्षा लिखी है। उन्हे मुक्तिबोध सम्मान,बख्शी सम्मान और महाकौशल कला परिषद सम्मान भी मिला था। उनका जन्म 1937 में गुंडरदेही के पास अर्जुन्दा में हुआ था

वे अपनी पीछे पत्नी अर्चना, एक पुत्र यशस्वी और एक पुत्री अनन्या से भरा परिवार छोड़ गए है। वे HIG C/16 शैलेन्द्र नगर के निवासी थे। इनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मारवाड़ी शमशान घाट में किया जायेगा।