दोस्तो के साथ पतंग उड़ा रहा बच्चे का पैर नहर में फिसला…20 घंटे बाद भी नही चल सका पता….

कोरबा- जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक 12 वर्षीय नारायण पाटकर की नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। सीतामढ़ी स्थित कुम्हार मोहल्ले में रहने वाला मृतक बच्चा 5वीं कक्षा में था। पिता का नाम परमेश्वर पाटकर है।

वो शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वो नहर में डूब गया। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका अब तक कुछ पता नहीं चला सका है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उसके बगल से ही सोनालिया नाला है। बच्चे काफी देर से पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब 5 बजे पतंग उड़ाते-उड़ाते नारायण नहर में गिर गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर बच्चे नाकामयाब रहें।