कोंडागांव- जिले के सिटी कोतवाली थाना इलाके में एक स्वास्थ्य कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार ही गई है। महिला स्वास्थ्य कर्मी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से घर लौट रही थी। इसी बीच ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी गणतंत्र दिवस समारोह से कोरोना वारियर्स का सम्मान लेकर घर लौट रही थी। तभी ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य कर्मी की मौत से गणतंत्र दिवस की खुशी मातम में बदल गया।



