CG CORONA BREAKING- प्रदेश में आज मिले कोरोना के 2693 नए मरीज..

रायपुर- प्रदेश में आज कोरोना के 36 हजार 605 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से प्रदेश भर में कुल 2693 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 23537 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है. वहीं आज 4871 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है. जिसमें से 14 लोग अन्य बिमारियों से भी ग्रसित थे।