दुकानदार की हत्या… मुंह में ठूस दी शराब की बोतल, फिर मौके से फरार आरोपी

बिलासपुर में बीजेपी नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के गांव में एक बड़ी घटना हुई है। किराना व्यवसायी की उसी के दुकान में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी है । हत्यारों ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक व्यवसायी के मुँह में शराब की बोटल भी ठूंस दी और फिर मौके से फरार हो गए । जानकारी के मुताबिक घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा की है । गांव में ही भगतराम कौशिक की किराने की दुकान है । दुकान के पास ही उसका घर भी है ।

रोज की तरह रविवार की रात में भी किराना व्यवसायी खाना खाने के बाद रात 10 बजे दुकान में सोने चला गया था । इस बीच रात में अज्ञात आरोपी दुकान में आये और भगतराम की गला रेत कर हत्या कर दी । इसके बाद उसके मुंह में शराब की बोतल ठूंस कर मौके से फरार हो गए । सुबह जब गांव वाले समान लेने दुकान पहुँचे तो दुकान का शटर बंद मिला , जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी ।