वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधी करिश्मा तन्ना..

करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से शनिवार को शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैंl अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने शनिवार को व्यापारी और अपने मंगेतर वरुण बंगेरा से शादी कर ली। इस मौके पर करिश्मा तन्ना ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था। वहीं उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी भी पहन रखी थी। वरुण बंगेरा ने सफेद कलर की शेरवानी पहन रखी थी और उन्होंने पगड़ी ले रखी थी। इसके अलावा उन्होंने पिंक लहंगा भी ले रखा था। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैl