बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शिफ्ट करा दिया गया। चारा घोटाले में सजा के बाद लालू का इलाज रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में चल रहा था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल बोर्ड ने जांच की और चार्टर्ड प्लेन से लालू से रिम्स से एम्स शिफ्ट कर दिया गया।
लालू प्रसाद यादव की किडनी की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। क्रिएटिनीन लेवल पिछले दस दिनों में 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। इसके अलावा हार्ट की परेशानी को देखते हुए रिम्स के डॉक्टरों के बोर्ड ने निर्णय लेकर आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर किया। दोपहर 12 बजे मेडिकल बोर्ड ने एम्स रेफर करने का निर्णय लिया।

