12वीं की छात्रा आगजनी में जिंदा जली… एक तरफ पास होने की खुशियां मना रहा था पूरा परिवार

बेमेतरा 15/05/2022- जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा आगजनी के चपेट में आने के चलते जिंदा जल गई। जिसके बाद घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा घर टॉयलेट गई हुई थी इसी दौरान पैरावट में भीषण आग लग गई। मामला खमरिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दरी निवासी छात्रा खिलेश्वरी यादव (18) 12वीं की छात्र थी। बोर्ड परीक्षा में पास होने के चलते घरवाले खुश थे। लेकिन, इस बीच घर की खुशियों में ग्रहण लगा गया। छात्रा दोपहर टॉयलेट गई थीं। वहीं पास में ही लकड़ी और पैरावट का ढेर है। जिसमें एकाएक आग लग गई। इससे पहले छात्रा कुछ समझ पाती आग विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली की खिलेश्वरी को टॉयलेट से निकलने का मौका ही नहीं मिला। अंदर ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, खिलेश्वरी की झुलसने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes