रायपुर/तिल्दा- पति- पत्नी सहित दोनों बच्चों की हत्याकांड में हुआ खुलासा….. पत्नी ने ही दिया था घटना को अंजाम

रायपुर 15/05/2022- राजधानी से लगे तिल्दा में बीते दिनों हुए हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला का हाथ है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और पीएम रिपोर्ट को आधार पर हत्या का खुलास हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़ कारोबारी पंकज जैन, बेटी बिट्टू जैन और बेटे भैय्यू जैन की मौत गला घोंटकर करने की बात सामने आई है। पंकज के सिर पर हथौड़ी मारने के चोट के निशान भी है। जबकि बच्चों के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। और कारोबारी की पत्नी रुचि जैन की मौत फांसी पर लटक कर हुई।

दरअसल, कारोबारी पंकज जैन और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर हुआ था। कारोबारी अपनी बहन को लखनादौन लाने वाला था लेकिन, पत्नी को ये बात रास नहीं आई। फिर गुस्साई पत्नी ने पति समेत मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी के फंदे में झूल गई।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes