अमेजन की जंगलों में सोने की नदियां, स्पेस स्टेशन से ली गई तस्वीर… आपने देखा क्या ?

पेरू (Peru) के अमेजन जंगलों की हाल ही में अंतरिक्ष से फोटो ली गई।फोटो जब डेवलप की गई तो पता चला यहां तो सोने का जंगल (Gold Forest) है।चारों तरफ सोना ही सोना है।तस्वीर धरती की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद एक एस्ट्रोनॉट ने ली है।असल में यह सोने के जंगल की तस्वीर नहीं है।यह अमेजन के जंगल और सोने की अवैध खनन की मुसीबत को दिखाता है।

सोने के जंगल की यह तस्वीर पेरू के माद्रे-दे-दियोस प्रांत की है।यह अमेजन के वर्षावनों में स्थित राज्य है।यह पूरा इलाका पानी से भरी हुई घाटियों, तालाबों, नदियों और स्रोतों से भरा पड़ा है।यहां पर तस्वीर में बाएं तरफ इनामबारी नदी दिख रही है।इसके अलावा जंगल के बीच दिख रहे सोने के रंग के गड्ढे अवैध खनन को बताते हैं।इन्हें स्वतंत्र लोग बनाते हैं।इससे मिट्टी खिसकती है।जंगल कट जाते हैं।सोने का यह जंगल करीब 15 किलोमीटर लंबा है।

पेरू दुनिया का छठा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है।माद्रे-दे-दियोस सबसे बड़ा स्वतंत्र खनन केंद्र है।इसी खनन की वजह से अमेजन के जंगल कटते जा रहे हैं।सोना निकालने की प्रक्रिया में मरकरी का इस्तेमाल होता है।इस वजह से वहां पर मरकरी का प्रदूषण बढ़ रहा है।हैरानी इस बात की है कि इन जंगलों से सोना निकालने वाले हजारों परिवार इसी तरह से अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *