दिल्ली के एम्स में चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे की श्वसन नली में फंसी सीटी को निकाला

नयी दिल्ली । दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे की सांस की नली में फंसी सीटी को एंडोस्कोपी के जरिये बाहर निकालने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है।

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ प्रबुध गोयल ने कहा, ‘‘हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले शाहीन को रविवार सुबह अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक लाया गया था।’’

40 मिनट की सर्जरी में बची जान

मामला, हरियाणा के नूंह का है। शनिवार को ईद के मौके पर साहिल नई चप्पल मिली थी। बच्चे की मां ने बताया कि रात आठ बजे जब वह खांसता तो उसके गले से सीटी बजने की आवाज आती। वह तेज सांस ले रहा था तब भी आवाज आ रही थी। मां ने बताया कि हम उसे लेकर पास के डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने एम्स ले जाने को कहा। शनिवार देर रात साढ़े तीन बजे एम्स पहुंचे। यहां तुरंत सीनियर डॉक्टर को सूचना दी गई। अगले डेढ़ घंटे में सर्जरी की तैयारी कर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे सर्जरी शुरू की। अगले 40 मिनट में एम्स के डायरेक्टर व पीडियाट्रिशियन डॉ. एन श्रीनिवास, डॉ. प्रबुद्ध गोयल की टीम ने सीटी निकाल कर बच्चे की जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *