सीआईसी ने पिछले तीन वर्षों में लंबित मामलों की संख्या निस्तारण के बाद आधी की

अधिकारियों ने 31 मार्च को आयोग द्वारा संकलित अस्थायी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आयोग के पास 2020-21 में 38,116 मामले लंबित थे, जो 2022-23 में घटकर 19,233 रह गए।

आयोग दो प्रकार के मामलों

शिकायतों और अपीलों – को देखता है। इन मामलों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदकों द्वारा उन सार्वजनिक प्राधिकरणों के खिलाफ दायर किया जाता है जो सूचना उपलब्ध कराने से इनकार करते हैं या देरी करते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, सीआईसी ने 2020-21 में 19,183 मामले दर्ज किए थे और 17,017 मामलों को निस्तारित किया था। साल के अंत में उसके समक्ष 38,116 मामले लंबित थे।

आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में मामलों का निस्तारण बढ़कर 28,793 हो गया और इसके बाद 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 29,210 हो गयी जिससे लंबित मामलों की संख्या घटकर 19,233 रह गई। आयोग की वेबसाइट पर बुधवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मुख्य सूचना आयुक्त वाई.के. सिन्हा की रजिस्ट्री ने 2022-23 के दौरान 2,655 मामलों को स्वीकार किया और 3,409 मामलों का निस्तारण किया। सूचना आयुक्तों में, वनजा एन. सरना ने 3,843 मामले, सुरेश चंद्र ने 2,826 मामले, हीरालाल सामरिया ने 4,069 मामले, सरोज पुन्हानी ने 3,807 मामले और उदय माहुरकर ने 5,523 मामले निस्तारित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *