दोहा में वांडा डायमंड लीग मुकाबले में नीरज चोपड़ा का कमाल…88.67 मीटर दूर भाला फेंककर जीता मुकाबला

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 5 मई को दोहा में वांडा डायमंड लीग (Doha Diamond League ) का खिताब अपने नाम किया. दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में हुई प्रतियोगिता में नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका. नीरज का यह पहला थ्रो प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा.

भारत के भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के अपने खिताब के बचाव के लिए पहले चरण में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की लेकिन इस ओलंपिक चैंपियन ने कहा कि वह सत्र की आगामी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को नए मुकाम पर ले जाना चाहेंगे।.

पिछले साल डायमंड लीग फाइनल की ट्रॉफी हासिल करने वाले चोपड़ा ने शुक्रवार को सत्र के पहले चरण में कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में 88.67 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल करके अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की।.

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ वर्ष की पहली प्रतियोगिता और पहला स्थान। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर चमक बिखेरी। उन्हें बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।’’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *