9 मई को रिलीज होगा ‘आदिपुरुष’ का भव्य ट्रेलर, बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण

धनेश कुमार दिवाकर @ रायपुर

प्रभास-कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है। 18 देशों में रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर भारत के अलावा फिल्म का ट्रेलर अमेरिका, कनाडा, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान, अफ्रीका, ब्रिटेन, रूस और मिस्र में रिलीज किया जाएगा।

न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 13 जून को आधी रात फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को मिडनाईट ऑफरिंग के तौर पर पेश किया जाना है। फिल्म आदिपुरुष की कहानी रामायण पर बेस्ड है।ओम राउत फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जबकि कृति मां सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण का रोल करेंगे।

फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होनी थी लेकिन अब फिल्म बिग स्क्रीन पर फिल्म 16 जून को 3D में रिलीज होगी की जाएगी। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास, सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन, काजोल, सनी सिंह, कीर्ति सुरेश, सोनल चौहान, वत्सल सेठ और तृप्ति तोरडमल भी नजर आएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=l3e9AJPOzFE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *