नयी दिल्ली
कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘वोट बैंक की खातिर कांग्रेस द्वारा आतंकवाद को पालने-पोसने’’ की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि उन्होंने ‘‘लक्ष्मण रेखा’’ लांघ दी है।.
शुक्रवार को बेल्लारी में एक रैली में मोदी के आरोप पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विपक्षी दल ने कहा कि कर्नाटक का माहौल बिगाड़ने के लिए उन्होंने ‘‘दुर्भावनापूर्ण तथा झूठा’’ आरोप लगाया है।.

