नयी दिल्ली
विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी।.
आरसीबी के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सॉल्ट की 45 गेंद में छह छक्कों और आठ चौकों से 87 रन की पारी के अलावा कप्तान डेविड वार्नर (22) के साथ उनकी पहले विकेट की 60, मिशेल मार्श (26) के साथ दूसरे विकेट की 59 और रिली रोसेयु (22 गेंद में नाबाद 35, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 52 रन की साझेदारी से 20 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।.

