कोलकाता
शॉपर्स स्टॉप आगामी त्यौहारों के मौसम में कोलकाता में भारत का सबसे बड़ा सौंदर्य उत्पादों का स्टोर खोलने की योजना बना रहा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
शॉपर्स स्टॉप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेणु नायर ने शनिवार को एमसीसीआई की ओर से आयोजित खुदरा सम्मेलन के दौरान कहा कि यह स्टोर, पारंपरिक स्टोर से कुछ बढ़कर होगा।.

