पैन इंडिया फिल्मों की बाढ़ से कई साल पहले पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके रजनीकांत इस साल बड़ा धमाका करने वाले हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘जेलर’ का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसे देखने के बाद फैन्स के मुंह खुले रह गए थे. अपने ट्रेडमार्क तेवर भरे अंदाज में दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार रजनीकांत को देखकर फैन्स को यकीन हो गया था कि ये साल ‘थलाइवा’ का होने वाला है. लेकिन फैन्स की खुशी को और भी ज्यादा बढ़ाने वाली खबर ये है कि इस साल रजनीकांत एक नहीं, दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
इसी साल रिलीज के लिए तैयार रजनीकांत की दूसरी फिल्म ‘लाल सलाम’ से, उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस लुक को देखने के बाद तो फैन्स की एक्साइटमेंट संभाल ‘लाल सलाम’ को रजनीकांत की बेटी, ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट कर रही हैं. 8 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहीं ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अपने पिता, ‘पावर मैगनेट’ रजनीकांत का ‘लाल सलाम’ लुक शेयर किया है. ‘लाल सलाम’ में रजनी जो किरदार निभा रहे हैं, उसका एक आइकॉनिक पास्ट कनेक्शन भी है

