मुख्यधारा @ नयी दिल्ली
दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 21 वे दिन भी जारी रहा शनिवार को ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के महासचिव से सभी आधिकारिक दस्तावेज उसकी तदर्थ समिति को सौंपने के लिए कहा है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि महासंघ के संचालन में निवर्तमान पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है।
कुश्ती संघ की सभी प्रकार की प्रक्रिया अब ओलंपिक संघ की ओर से गठित एडहॉक कमेटी देखेगी। कमेटी की देखरेख में ही 17 मई से साईं सोनीपत और एनआईए पटियाला में 17 से 19 तक एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होंगे। इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कराए जाएंगे।
इस दौरान ओलंपिक संघ की ओर से कुश्ती संघ के सभी दस्तावेज अकाउंट और टूर्नामेंट के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगइन वेबसाइट संचालन उसे तत्काल सौंपने को कहा है । ओलंपिक संघ की देखरेख में जल्दी ही अब संघ के चुनाव होंगे। अब 45 दिन की अवधि में चुनाव जीतने की स्थिति में ही कुश्ती संघ से जुड़ सकते हैं

