21 हजार करोड़ के फंडिंग प्लान पर निगेटिव रिस्पांस, Adani Group का सिर्फ एक स्टॉक आज ग्रीन

मुख्यधारा @ मुंबई

अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने शनिवार को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 12500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी। अदाणी ट्रांसमिशन ने भी शनिवार को क्यूआईपी के जरिए 8500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी। दोनों के बोर्ड ने 21000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। वहीं एक और कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ।

अगले हफ्ते इसके लिए मंजूरी हासिल कर सकती है। इसका शेयरों पर निगेटिव असर दिख रहा है। इसके अधिकतर शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। एसीसी को छोड़ ग्रुप के सभी नौ शेयर रेड जोन में हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर्स में शुमार है।

अदाणी ग्रुप के दो शेयर आज गिरकर लोअर सर्किट पर आ गए। वहीं लिस्टेड 10 शेयरों में आज सिर्फ एक ग्रीन जोन में है। जिन दो कंपनियों के बोर्ड ने फंड जुटाने की मंजूरी दी है, उसमें से एक लोअर सर्किट पर है और दूसरे में 3 फीसदी से अधिक गिरावट। एक और कंपनी जो अगले हफ्ते फंड जुटाने के लिए मंजूरी लेगी, उसके शेयर दो फीसदी से अधिक फिसल गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *