गावस्कर ने लिया ने अपनी टीशर्ट पर लिया धोनी का ‘ऑटोग्राफ’ माही ने लगाया गले

मुख्यधारा @ चेन्नई,

भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ने रविवार को देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गावस्कर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यहां खेले गये मैच के बाद धोनी ने अपने सीने के पास शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया।

चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा सत्र में यह चेपॉक मैदान पर यह आखिरी मैच था। मैच के बाद 41 साल के धोनी टेनिस रैकेट और ऑटोग्राफ वाली टेनिस गेंदों के साथ मैदान में आये और वहां मौजूद दर्शकों को रैकेट की मदद से गेंद देने लगे। धोनी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के दूसरे खिलाड़ी भी मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों को गेंद और टी-शर्ट दे रहे थे तभी गावस्कर पीछे से दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और फिर धोनी ने उनके सीने के पास शर्ट पर अपना हस्ताक्षर किया और गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *