जंतर-मंतर पर डटे पहलवानों ने किया जंग का ऐलान, बृज भूषण की गिरफ्तारी को बना रहे ये इंटरनेशनल प्लान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिन से धरना दे रहे पहलवानों ने अब आंदोलन को और धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने एक बार फिर ऐलान किया कि जब तक भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने के लिए विदेशी ओलंपिक चैंपियनों को पत्र लिखेंगे।

प्रेसवार्ता में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, भारत की बेटियों की लड़ाई में जो भी समर्थन देना चाहता है वह 9053903100 नंबर मिस्ड कॉल कर सकता है। आरोप लगाया कि रविवार रात धरना खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि हम अपनी समस्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे। बाहर के ओलंपिक चैंपियनों को पत्र लिखेंगे।

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, हम जंतर-मंतर से बाहर भी प्रदर्शन को बढ़ाएंगे। ऐसा महसूस हो रहा है कि प्रदर्शन को दबाने और जेल में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। इसे हर जन तक पहुंचना चाहते हैं, यह देश की बेटियों की लड़ाई है। यह अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं की आवाज है। 21 मई के बाद बड़ा फैसला लेंगे। 16 मई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में कुछ अंजान लोग आते हैं। हमारे वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और फोटो लेते हैं। जब मना करते हैं तो उसके बाद चोरी-छिपे काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *