आदिपुरुष को लेकर पर बिफरे रामायण फेम अरुण गोविल

प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। लेकिन इसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है, अरुण गोविल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि रामायण आस्था का सवाल है और इस तरह की चीजें दिखाया जाना किसी भी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं है। अरुण गोविल कहते हैं, ‘रामायण हमारे लिए आस्था का विषय है और इसके स्वरूप से किसी भी तरह से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है।’ उन्होंने यह भी कहा कि रामायण को मॉडर्न कॉन्सेप्ट के साथ जोड़ना बिल्कुल गलत है।अरुण आगे कहते हैं, ‘फिल्म के जो स्पेशल इफेक्ट हैं वह बिल्कुल अलग पहलू है। यह किरदारों को सही तरीके से पेश करने के बारे में है। इस पर पूरी गंभीरता से विचार करना होगा।’ मनोज मुंतशिर के लिखे डायलॉग को लेकर लोग भड़के हुए हैं। फिल्म में हनुमान के विवादित डायलॉग पर अरुण ने कहा, ‘मैं रामायण में इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करता।’ उन्होंने कहा कि मेकर्स ने हॉलीवुड शैली में रामायण बनाई है जिसे पचाना मुश्किल हो रहा है। वह आगे कहते हैं, ‘मुझे नहीं समझ आ रहा है कि इस फिल्म को बनाने के बारे में मेकर्स की क्या सोच है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *