योगेश यादव/बलौदाबाजार– क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटगी स्थित “कलमीडीह” गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ 1 फरवरी से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन आचार्य “डॉ. राकेश चंद द्विवेदी” कटगी वाले द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन कलमीडीह स्थित पीतांबर देवांगन द्वारा किया जा रहा है।
कथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। 1 फरवरी की सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचेगी। जहां भागवत पूजन के बाद कथा शुरू होगी।
कथा के परायणकर्ता द्वारिकेश पांडेय और गायनकर्ता छोटू देवांगन की आवाज में आपको कथा श्रवण का रसपान मिलेगा…

