Headlines

बजट 2024- 2 करोड़ और PM आवास, मिडल क्लास को भी तोहफा

आम चुनावों से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने ऐलान किया कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लेकर आएगी। इस योजना का लाभ किराये के घरों, झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले लोगों को मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर मुहैया कराए गए हैं। वहीं आने वाले सालों में दो करोड़ नए घर भी परिवारों को दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत 43 करोड़ लोगों को लोन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के तहत कुल 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ लोन दिए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में महिलाओं को 30 करोड़ मुद्रा योजना लोन दिए गए हैं।

5 साल के लिए बढ़ाई मुफ्त राशन योजना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलने से उनकी भोजन संबंधी चिंताएं खत्म हो गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी सरकार गरीब आबादी के लिए मुफ्त राशन योजना को पांच साल के लिए बढ़ाएगी।

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल भारत मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें कुशल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *