बलौदाबाजार– आज दिनांक 25.06.2024 को दोपहर 01:00 लगभग थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में एक युवती कविता उर्फ काजल देवांगन पिता बाबूलाल उम्र 22 साल निवासी महामाया पारा ग्राम कटगी द्वारा अपने घर अंदर, म्यार में रस्सी का फंदा बनाकर, फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। कि सूचना पर थाना कसडोल में मर्ग जांच पंजीबद्ध कर जांच तस्दीक में लिया गया है। थाना कसडोल पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव का विधिवत जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट अभी अप्राप्त है। प्रकरण जांच में है।
थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

