फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का कमाल, 5 छात्रों ने जीते गोल्ड

कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत के पांच छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

रायपुर। कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (International Physics Olympiad-IPhO 2026) में भारत के पांच प्रतिभाशाली छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत के पांच छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

इन छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन विद्यार्थियों की सफलता को देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है।

‘युवा प्रतिभाओं ने विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान’

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के दम पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का सम्मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों का लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की वैज्ञानिक क्षमता और युवा प्रतिभाओं की ताकत को दर्शाता है।

नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशभर के विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसे परिणाम भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विजेताओं, अभिभावकों और शिक्षकों को भी दी शुभकामनाएं

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा प्रतिभाएं भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *