मालगाड़ी हादसा, गौ तस्करी के शक में बवाल

मालगाड़ी हादसा, गौ तस्करी के शक में बवाल

करगीरोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, गौ तस्करी के शक में चालक से मारपीट, सूने मकान में चोरी

बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में सोमवार को रेलवे, अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। करगीरोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, वहीं कोरबा में गौ तस्करी के शक में एक पिकअप चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके अलावा बिलासपुर में चोरी की वारदात और पेयजल आपूर्ति से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है।


करगीरोड स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर स्थित करगीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सोमवार दोपहर पेंड्रारोड से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद डिब्बों को हटाकर देर शाम तक ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा मिलने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे निर्माण कार्य के दौरान यह बकेट ट्रैक पर रह गया होगा, जिससे हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।


गौ तस्करी के शक में पिकअप चालक से मारपीट

कोरबा जिले में गौ तस्करी के संदेह में कुछ युवकों द्वारा एक पिकअप चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़ित चालक सोनू शर्मा के अनुसार, वह जशपुर से एक शिक्षक का घरेलू सामान लेकर बालको लौट रहा था। इसी दौरान पहले कुछ युवकों ने वाहन रोककर पूछताछ की और बाद में गोढ़ी के पास दोबारा रोककर उसके साथ हाथ-मुक्कों, बेल्ट, रॉड और पत्थर से मारपीट की।

आरोप है कि हमलावर खुद को एक संगठन का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्होंने चालक पर दबाव बनाकर वीडियो भी बनाया और बाद में मौके से फरार हो गए। घायल चालक किसी तरह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

हाल के दिनों में जिले में गौ सेवा के नाम पर वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले भी ट्रेलर चालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। ताजा घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *