- इनमें 2 बच्चों, दो महिलाएं शामिल हैं
- पुलिस ने घर के गेट तोड़कर निकाले शव
उत्तर प्रदेश में एटा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान से पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और एक कॉलोनी में बंद मकान से दो बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किए गए.
एटा में सनसनीखेज मामला सामने के बाद से दहशत का माहौल है. एटा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं. इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है.
इन्हें भी पढ़ें
रायपुर : आज एक लाख 46 हजार जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न
पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है. मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. यह मामला थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है. घटना के बारे में पता चलने से आसपास के इलाकों में अजीब से माहौल बना हुआ है.
इन्हें भी पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर COVID-19: IIT दिल्ली ने निकाला कम खर्च में जांच का कारगर तरीका, ICMR से मिली मंजूरी
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है और सभी लोग अपने घरों में कैद हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इन पांच लोगों की मौत कैसे हुई है

