IND vs SL 1st Test 2026, भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IND vs SL 1st Test 2026, भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए खास है, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच है। वहीं, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भी यह 50वां टेस्ट मुकाबला है।

राहुल और पडिक्कल ने संभाली पारी

भारत ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाल लिया है। 23 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 89 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाज 29-29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे और भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे थे।

भारत ने गॉल में फहराया तिरंगा

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने गॉल के मैदान पर तिरंगा फहराया। इस खास पल का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर साझा किया। मैच से पहले तिरंगा फहराने का यह दृश्य भारतीय खिलाड़ियों और वहां मौजूद दर्शकों के लिए खास रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *