वीवो ने अपनी V80 सीरीज के नए स्मार्टफोन vivo V80 Lite 5G को पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है। फोन को 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 7050mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।
खास बात यह है कि पाकिस्तान और मलेशिया में एक ही नाम से आने वाले vivo V80 Lite 5G मॉडल अलग-अलग हैं। पाकिस्तान वाला मॉडल पहले से मौजूद एक मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जबकि मलेशिया में अलग स्पेसिफिकेशन्स वाला मॉडल 3 सितंबर को पेश किया जाएगा।
vivo V80 Lite 5G की कीमत
पाकिस्तान में फोन को 8GB RAM के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 8GB + 128GB: PKR 124,999, यानी करीब 43 हजार रुपये
- 8GB + 256GB: PKR 145,999, यानी करीब 50,299 रुपये
फोन Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
3D Curved AMOLED डिस्प्ले
vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
फोन में Wet-Hand Touch और Greasy-Hand Touch जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके जरिए गीले या चिकने हाथों से भी स्क्रीन को इस्तेमाल करना आसान बनाया गया है।

Dimensity प्रोसेसर और Android 16
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 4nm MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
7050mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7050mAh बैटरी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और करीब 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन की बैटरी को 6 साल तक की हेल्थ के लिए डिजाइन किए जाने का दावा भी किया है।
यह भी पढ़े:-https://mukhyadhaara.com/folding-smartphone-equipped-with-ai-features-will-be-launched-on-august-12/
50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर
फोटोग्राफी के लिए vivo V80 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX852 मुख्य सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
मलेशिया में अलग होगा vivo V80 Lite 5G
मलेशिया में लॉन्च होने वाला vivo V80 Lite 5G पाकिस्तान वाले मॉडल से अलग होगा। इसे 3 सितंबर को पेश किया जाना है। मलेशियन मॉडल में 10,000mAh बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा और संभवतः MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस मिलने की चर्चा है।
