स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Philips S7221 5G की एंट्री हो सकती है। Philips ने अक्टूबर 2025 में भारत के स्मार्टफोन बाजार में उतरने की घोषणा की थी। अब Amazon India पर कंपनी के नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद इसके जल्द लॉन्च होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, Philips S7221 5G को करीब 20 हजार रुपये के सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
Philips S7221 में 6.67 इंच का HD डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन 60Hz स्क्रीन की तुलना में ज्यादा स्मूथ नजर आ सकते हैं। फोन में 6GB और 8GB रैम के विकल्प मिलने की संभावना है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं।
64MP AI कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 5G में 64MP AI मेन कैमरा दिया जा सकता है। रियर पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस वर्टिकल डिजाइन में नजर आ सकते हैं। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा पंच-होल कटआउट में दिया जा सकता है।

डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग
मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फोन में Ultra Max साउंड तकनीक वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिलने की जानकारी सामने आई है।
5G कनेक्टिविटी, कीमत का खुलासा बाकी
Philips S7221 5G नाम से ही स्पष्ट है कि फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। हालांकि, इसके प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कीमत की बात करें तो इसे 20,000 रुपये के आसपास के बजट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Amazon India पर फोन के लिए Notify Me विकल्प लाइव हो चुका है, जिससे संकेत मिलते हैं कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जा सकती है। फिलहाल Philips S7221 5G की लॉन्च तारीख, आधिकारिक कीमत और प्रोसेसर समेत कई प्रमुख जानकारियों का कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
