अभी 4 दिन तक सताएगी गर्मी, फिर इस दिन से बदलेगा मौसम

Weather Alert: 12 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. रविवार 14 जून से एक बार फिर आंधी-पानी की संभावना व्यक्त की गई है.

 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आगामी चार दिनों तक प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग (Met Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार तक अधिकांश जिलों में धूप खिली रहेगी और अधिकतम पारा 37 से 38 डिग्री के बीच रहेगा. आद्रता भी अधिक रहने की वजह से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. शुक्रवार 12 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. रविवार 14 जून से एक बार फिर आंधी-पानी की संभावना व्यक्त की गई है. आंधी-पानी का यह सिलसिला सोमवार 15 जून तक जारी रहेगा.

धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही उमस का दौर भी शुरू हो जाएगा. 9 जून तक साफ मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून से फिर मौसम प्रदेश में बदलेगा. 10 और 11 जून को पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जगहों पर फिर से बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, ये लगभग न के बराबर ही होगा. इसके बाद का अनुमान बाद में जारी किया जाएगा.

20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान
शुक्रवार 19 जून से एक बार फिर मौसम करवट लेगा. इस दौरान कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. प्री मानसून बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है. आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 20 जून के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून के प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है. उम्मीद है कि 22 जून से मानसून प्रदेश में पहुंच जाएगा. इस बार मानसून में अच्छी बारिश की भी उम्मीद है. मानसून 20 जून से बिहार से सटे यूपी के जिलों में प्रवेश करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *