World Brain Tumour Day 2020: इस खास दिवस का क्या है महत्व, जानें ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचार

मानव शरीर की संरचना जितनी जटिल है, शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली बीमारियां भी उतनी ही जटिल है। दिल, किडनी, लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क आदि में होने वाली बीमारियां तो और भी जटिल होती हैं। एक ऐसी ही जटिल बीमारी है, ब्रेन ट्यूमर। यह दरअसल, मस्तिष्क में होने वाली कोशिकाओं का जमाव है। जब ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है, जमने लगती है तो यह ट्यूमर जानलेवा भी हो सकता है। इसी के प्रति दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल आठ जून को ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचारों के बारे में बताया जाता है।

World Brain Tumour day 2020: आज विश्व भर में ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumour day 2020) मनाया जा रहा है. ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी गंभीर समस्या है, जो वयक्ति के मस्तिष्क की कोशिकाओं में अपना जमाव कर लेती है. ऐसे में ये कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, जो कि व्यक्ति के मस्तिष्क और उसके जीवन दोनों के लिए खतरनाक होती हैं. अब जब आज पूरी दुनिया विश्व ब्रेन ट्यूमर डे मना रही है तो बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और उपचार के बारे में.

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Symptoms of brain tumor)
ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाने की शुरुआत साल 2000 से हुई थी. जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ की ओर से इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. ब्रेन ट्यूमर के लक्षण की बात करें तो – सिर में अलग-अलग हिस्से में पैटर्न दर्द होना, शरीर में संतुलन बनाए रखने में परेशानी, हाथ-पैर या शरीर में सूनापन, शरीर में गंभीर दर्द, गंभीर सिरदर्द, हाथ-पैर की गति धीमी होना, असमान्य रूप से उल्टी होना या जी मिचलाना, बोलने और सुनने में परेशानी होना, दौरे पड़ना, जैसी समस्याएं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकते हैं.

Why celebrate World Brain Tumor Day

ब्रेन ट्यूमर का इलाज
वैसे तो ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसे लेकर स्ट्रेस लेना मरीज के लिए और भी हानिकारक हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव है इसलिए जितना हो सके मरीज को शांत और पॉजिटिव रखने की कोशिश करें. ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए डॉक्टर व्यक्ति का क्रेनियल नर्व टेस्ट करने के लिए मस्तिष्क का एमआरआई, एंजियोग्राफी, सिर का एक्सरे और बायोप्सी टेस्ट कराने को कह सकते हैं.

ब्रेन ट्यूमर का इलाज इसके आकार और प्रकार पर निर्भर करता है. इसके लिए सामान्य तौर पर डॉक्टर सर्जरी का इस्तेमाल करते हैं. अगर ट्यूमर का आकार बड़ा है तो डॉक्टर रेडियेशन या कीमोथेरिपी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *