जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jaamu-kashmir) में मंगलवार सुबह 7 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए. इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रशासित क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.

अधिकारियों के अनुसार भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केन्द्र तजिकिस्तान था. श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए. इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान (Tajikistan) की राजधानी दुसांबे से 341 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व की तरफ था. आज सुबह में जब भूकंप के झटके लगे तो जम्मू-कश्मीर में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भय की वजह से लोग काफी समय तक घरों से बाहर ही रहे. इससे इतर सोमवार को गुजरात के कच्छ इलाके में भी भूकंप झटके महसूस किए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *