सचिन पायलट को बाहर करने में जुटा अशोक गहलोत खेमा, पांच खास साथियों ने साथ छोड़ा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जानते हैं कि मैं सचिन पायलट के खिलाफ नहीं हूं। अगर वो वापस लौटने का फैसला करते हैं तो मैं गले लगाकर उनका स्वागत करूंगा।  

सीएम Ashok Gehlot का बड़ा बयान, ‘Sachin Pilot आज भी वापसी करें, तो मैं गले लगाकर करूंगा स्वागत’

– डेढ़ साल से हमारे और सचिन के बीच कभी बात ही नहीं हुई, टॉकिंग टर्म ही नहीं हैं

– जिस पार्टी ने आपको सब कुछ दिया उससे गद्दारी नहीं करनी चाहिए

– मैं सचिन के खिलाफ नहीं, ये राहुल गांधी जानते हैं

– अगर सचिन पार्टी में वापस आते हैं तो मैं सबसे पहले उनको प्यार से गले लगा लूंगा

– मैं 50 साल से देख रहा हूं, ये लोग कांग्रेस मुक्त नहीं कर पाए

– इतना बड़ा टेप आ गया, मीडिया शांत है, कांग्रेस का होता तो क्या क्या हो गया होता